Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana Kisht: छत्तीसगढ़ के महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सीएम विष्णु देव साय ने पांचवी किश्त कल 12 बजे जारी करने की जानकारी दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को राशि मिलेगी। सबके अकाउंट में 1 हजार रुपए आने वाले हैं।

दोपहर 12 बजे सीएम साय जारी करेंगे किश्त

सीएम साय के पैसे जारी करते ही आज दोपहर 12 बजे से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। हर महीने की पहली तारीख को महतारी वंदन योजना का किश्त जारी होता है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि मिल रही है।

क्या है इस योजना का उद्देश्य

लाभार्थी महिलाओं को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की पहली किस्त के ₹1000 प्रदान किए जाएंगे। इस योजना को लॉन्च करने का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना और उन्हें सशक्त बनाना है।

इस योजना के तहत 21 वर्ष और उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाएं, विधवा महिलाएं या परित्यक्ता महिलाएं आवेदन करने के पात्र हैं। इस योजना के तहत एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह 1000 और साल में 12 हजार रूपए महिलाओं के बैंक खातों में डाले जाते हैं ।

क्या है महतारी वंदन योजना

प्रदेश में लाड़ली बहन योजना (Chief Minister Ladli Behna Yojana) के तर्ज पर छत्तीसगढ़ की सरकार (Government of Chhattisgarh) ने अपने प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने का वादा किया था। छत्तीसगढ़ सरकार 1 मार्च से महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की पात्र महिलाओं को दे रही है।

जिसके लिए 05 फरवरी से 20 फरवरी तक ऑनलाईन आवेदन भरे गए थे । महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आवेदन जमा करने की व्यवस्था की गई थी।

इस योजना के लिए 21 साल से अधिक उम्र की महिलाएं पात्र हैं। इस योजना के तहत 1 मार्च से हर माह 1 हजार रुपये के हिसाब से सालाना 12000 रूपये छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिल रहे हैं।

पीएम ने शुरू की थी ये योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत करते हुए 10 मार्च को 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रूपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की थी।

महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि, हमारी माताओं-बहनों को छत्तीसगढ़ सरकार नियमित रूप से हर माह 1000 रूपए की राशि देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *