बुलंदशहर


अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज सुबह एक निजी बस और पिकअप ट्रक की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सलेमपुर में बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर हुए इस हादसे में 37 लोग घायल हो गए। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
प्रशासनिक अमला बचाव अभियान में लगा हुआ है। जिले के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।”

चार लोगों को मेरठ सेंट्रल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गाजियाबाद से संभल जा रहा एक पिकअप ट्रक एक निजी बस से टकरा गया। करीब 21 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है,” श्री सिंह ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *