घाघरा

अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी दिखने लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। जहां अधिक बारिश हुई है वहां नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। घाघरा नदी नेपाल के जिस क्षेत्र से निकली है उस एरिया में अधिक बारिश होने के कारण अयोध्या में नदी का जलस्तर 24 घंटे में एक मीटर बढ़ गया। कुआनो नदी का जलस्तर 22 सेमी बढ़ा जबकि गोर्रा नदी का पानी 10 सेमी बढ़ा है। वहीं, राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर है। रोहिन नदी बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को 15 सेमी नीचे आ गई।
घाघरा नदी नेपाल की पहाड़ी से निकल कर लखीमपुर खीरी में स्थित गिरजा बैराज पर मिलती है। वहां से नदी बहराइच, अयोध्या होते हुए गोरखपुर की सरहद में प्रवेश करती है। जिले में इसका सबसे अधिक प्रभाव बेलघाट, गोला, उरुवा और बड़हलगंज ब्लाॅक क्षेत्र में पड़ता है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है। वहीं, राप्ती नदी का जलस्तर चौबीस घंटे से स्थिर है। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है पर नदी के जलस्तर पर कोई असर नहीं दिखा है।

घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन चिंता की कोई बात नही है। अभी उसका जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। सिंचाई विभाग की तरफ से बंधों की निगरानी लगातार की जा रही है। जहां भी रेनकट और होल हैं उसे भरने का कार्य चल रहा है।

शुक्रवार को नदियों का जलस्तर

घाघरा नदी अयोध्या 91.360 खतरे का निशान 92.73
राप्ती नदी बर्डघाट 72.200 खतरे का निशान 74.98
रोहिन नदी तिनमुहानी 79.800 खतरे का निशान 82.44
गोर्रा नदी पिडरा 67-00 खतरे का निशान 70.50
कुआनो नदी मुखलिशपुर 76.440 खतरे का निशान 78.65

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *